{"_id":"5f4d4b8d8ebc3e176b185894","slug":"death-pilibhit-news-bly418185333","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद/ परेवा वैश्य। भूसी से भरे बेकाबू ट्रक ने परेवा-निसरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हालांकि चालक ट्रक लेकर मौके पर भाग निकला।
रामपुर जिले के थाना खजुरिया क्षेत्र में टेहरी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सोनिया खान पति सद्दाम के साथ शहर और आसपास के इलाकों में कपड़े की फेरी लगाती थी। सोमवार दोपहर दो बजे वह अपने पति के साथ बाइक से जहानाबाद कस्बे से कपड़े की फेरी कर घर लौट रही थी। परेवा- निसरा मार्ग पर नगरिया गांव के पास रोड किनारे लगे सरकारी हैंडपंप पर उसका पति पानी पीने के लिए रुक गया। महिला रोड के किनारे खड़ी हो गई। तभी परेवा की ओर से आते भूसी से लदे बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने महिला के पति से घटना के बारे में जानकारी की। उसके बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इंस्पेक्टर जहानाबाद हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। ट्रक की तलाश की जा रही है।