{"_id":"59553f284f1c1b2a5a8b47ba","slug":"death-of-a-young-man-going-to-the-wedding-slips","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रहे युवक की बाइक फिसलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में जा रहे युवक की बाइक फिसलने से मौत
Thu, 29 Jun 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
शादी में जा रहे युवक की बाइक फिसलने से मौत
Link Copied
टनकपुर हाईवे पर पंडरी गांव के पास बाइक फिसलने से युवक धर्मेंद्र की मौत हो गई। उसका दोस्त राजीव मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से अपने मित्र की शादी में शामिल होने न्यूरिया इलाके के पंडरी गांव जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चपटा निवासी बलदेव का 20 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार टाइल्स लगाने का काम करता था। बुधवार रात वह बाइक से अपने दोस्त सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी राजीव के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए न्यूरिया के पंडरी गांव आ रहा था। बाइक राजीव चला रहा था। टनकपुर हाईवे पर पंडरी गांव से एक किलोमीटर पहले बाइक अनियंत्रित होने के बाद फिसल गई। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि राजीव को मामूली चोटें आई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के कई लोग भी जमा हो गए। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। राजीव के मामूली चोटें आने को लेकर परिवारीजनों को हादसे को लेकर संदेह हुआ। इस पर उनकी राजीव से काफी तल्ख कहासुनी हुई। इसके बाद मामला शांत हो सका। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धर्मेंद्र सात भाई-बहनों में सबसे छोटा अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।