{"_id":"66c509b69ceb3eacdc023b04","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-married-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121231-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
हेमलता का फाइल फोटो।
गजरौला। सोमवार देर शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न में हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के गांव विधिपुर निवासी नेमचंद ने बताया कि उसकी पुत्री हेमलता (21) ससुराल में थी। देर शाम ससुरालियों का पुत्री से विवाद हो गया। शाम को ही उन्हें सूचना मिली कि पुत्री की मौत हो गई है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि डेढ़ साल पूर्व शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार मारपीट भी की। पूर्व में एक बार थाने में भी समझौता हुआ था, लेकिन ससुराल वाले नहीं सुधरे। ससुरालियों ने पुत्री की हत्या कर दुप्पटे से फंदा लगाकर लटका दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।