{"_id":"b6fd11307b03559068ce5c67b13521f8","slug":"death-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से चीनी मिल में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से चीनी मिल में मजदूर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सहजना निवासी संजीत चीनी मिल में प्राइवेट मजदूरी करता था। सोमवार को उसकी ड्यूटी साथी रजनीश कुमार के साथ ट्रक टोकन पर थी। रजनीश कुमार ने बताया कि दोनों लोग सुबह आठ बजे ड्यूटी पर पहुंचे। करीब साढ़े नौ बजे अचानक संजीत की तबियत बिगड़ गई। उसकी हालत खराब होने पर एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में जमा हो गई। परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिला अस्पताल के डॉ पीके मिश्रा ने बताया कि संजीत की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।
अस्पताल में भर्ती पुत्री को देखकर गया था संजीत
मृतक की पत्नी प्रीती देवी ने बताया कि उसके दो पुत्र आठ वर्षीय कुलजीत, छह वर्षीय मंजीत व नौ माह की पुत्री उदिता है। दो दिन पहले जिला अस्पताल में लगे विकलांग कैंप में पैर तिरछे होने पर उदिता को दिखाया गया था। इस पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया। मंगलवार को पति सुबह करीब साढ़े सात बजे पुत्री के पास से गए थे। पति की मौत से प्रीती का रो-रोकर बुरा हाल है।