फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   death from high tension current

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक चालक, मौत

Tue, 18 Jan 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
death from high tension current
मृतक इरफान का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गोला से खोई लेकर ट्रक लालकु आं जा रहा था। इसी दौरान सियाबाड़ी पट्टी के पास ट्रक के ऊपर बंधे तिरपाल की रस्सी खुल गई। उसे बांधने के लिए चालक ऊपर चढ़ा और उतरते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

ट्रक में दो चालक थे। एक की मौत हुई है। दूसरा चालक जिला संभल के गांव हजरतनगरगढ़ी निवासी मुजीब ने बताया कि उनके यहां के ही निवासी 30 वर्षीय इरफान के साथ गोला फैक्टरी से खोई भरकर लालकुआं के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रविवार सुबह करीब नौ बजे जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सियाबाड़ी पट्टी के पास खोई के ऊपर बंधे तिरपाल की रस्सी खुल गई। उसे बांधने के लिए दोनों लोग ऊपर चढ़े थे। रस्सी बांधने के बाद उतरते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में चालक इरफान आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुजीब ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी है। मौत की खबर सुन इरफान के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed