फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dearness allowance should be paid before Deepawali

Pilibhit News: दीपावली से पूर्व किया जाए महंगाई भत्ते का भुगतान

Wed, 30 Oct 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dearness allowance should be paid before Deepawali
पीलीभीत। दीपावली से पूर्व कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का भुगतान न होने से लोगोें में रोष है। इसको लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की किस्त के शासनादेश के साथ ही एकाध दिन बाद पेंशनर को महंगाई राहत दिए जाने का शासनादेश जारी किया जाता रहा है। राज्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की किस्त 24 को जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

कहा गया कि महंगाई भत्ते के किस्त का भुगतान दीपावली के पहले वेतन/पेंशन के साथ कर दिया जाएगा। इस समाचार से कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनरों में भी आशा जगी थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। इससे पेंशनरों में असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि दीपावली के पूर्व प्रदेश के पेंशनर्स को भी जुलाई 2024 से मिलने वाले तीन प्रतिशत महंगाई राहत की किस्त का भुगतान इस माह की पेंशन के साथ कर दिया जाए। ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां, मंत्री कप्तान सिह, हरदेव शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed