{"_id":"67856080a488c4131d026c94","slug":"dead-body-of-young-man-missing-from-in-laws-house-found-floating-in-canal-on-eighth-day-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128952-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ससुराल से लापता युवक का आठवें दिन नहर में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ससुराल से लापता युवक का आठवें दिन नहर में उतराता मिला शव
Tue, 14 Jan 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर पर शव मिलने की सूचना पर मौजूद भीड़।स्रोत:ग्रामीण
घुंघचाई। ससुराल आने के बाद से लापता हुए युवक का सोमवार सुबह हरदोई ब्रांच नहर में शव उतराता मिला। युवक सात दिन से लापता था। परिजनों की ओर से घुंघचाई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
लखीमपुर खीरी के थाना पलिया क्षेत्र के गांव चौकडा फार्म निवासी देवेन्द्र सिंह (40) पुत्र मक्खन सिंह की घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर में ससुराल है। पांच जनवरी को वह अपनी पत्नी कुलबिंदर कौर के साथ ससुराल आया था। इस दौरान रात्रि में वह लापता हो गया था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद युवक के पिता की ओर से सात जनवरी को घुंघचाई थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
सोमवार को घुंघचाई थाना क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के मटेहना झील के पास राहगीरों ने शव को उतराता देखा। इससे खलबली मच गई। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और परिजनों ने शिनाख्त की। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।