फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of missing student found hanging in closed house

Pilibhit News: बंद घर में फंदे से लटका मिला लापता छात्र का शव

Wed, 05 Jul 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing student found hanging in closed house
पूरनपुर। घुंघचाई थाना के गांव बिलंदपुर अशोक निवासी सोमपाल के 16 वर्षीय पुत्र मिंटू का शव बंद पड़े घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। मिंटू गांव के स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




मिंटू सोमवार सुबह घर से गायब हो गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। सोमपाल ने पुत्र की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कराई तो गांव में ही मिली। परिजन उसे तलाश करते हुए समीप के दूसरे बंद घर में पहुंचे। वहां उसका शव घर दूसरी मंजिल के कमरे में कुंडे से बंधे फंदे से लटका मिला। एसओ घुंघचाई मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मिंटू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है।
विज्ञापन


शादी में आई युवती से ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म

एएसपी और सीओ ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली, रिपोर्ट दर्ज



संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत/अमरिया। शादी समारोह में शामिल होने आई युवती से उसके ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया। पहले परिवार के लोग आरोपी पर युवती से शादी के लिए दबाव डालते रहे। न मानने पर थाने जाकर तहरीर दी। एसएसपी और सीओ ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया है कि वह 21 जून को अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। समारोह के दौरान उसके ममेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म करता रहा है। युवती ने जब उससे शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा।

युवती ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने भी आरोपी पर शादी के लिए दबाव डाला, लेकिन उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। मंगलवार को युवती परिवार के साथ थाना अमरिया पहुंची और तहरीर दी। जानकारी मिलने पर एएसपी अनिल यादव और सीओ डॉ. प्रतीक दहिया ने थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नरेश, पिता भूपराम और दो भाइयों योगेश व कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आचार संहिता मामले में पूर्व विधायक व कांग्रेस अध्यक्ष दोष मुक्त

आचार संहिता मामले में पूर्व विधायक व कांग्रेस अध्यक्ष दोष मुक्त



संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। तेरह वर्ष पूर्व आचार सहिंता के उल्लंघन के मामले मे पूर्व विधायक व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर तिवारी को विशेष न्यायाधीश एमपी, एमएलए, / सिविल जज सीनियर डिविजन प्रिंयका रानी ने आरोप सिद्ध न होने पर दोष मुक्त किया ।



वीएम सिंह के अधिवक्ता सैयद मोहम्मद उरूज ने बताया कि 24 मार्च 2009 को थानाध्यक्ष जहानाबाद जनक सिंह पुण्डीर ने थाना जहानाबाद मे सूचना दर्ज कराई। कि वह सरकारी जीप से नायब तहसीलदार अरुण कुमार मिश्रा शांति व्यवस्था में मामूर् थे। समय 3.30 बजे एक काफिला जिसमे 100चार पहिया वाहन बहेड़ी की तरफ से परेवा वैश्य से होकर गुजरा। जिसमे संभावित प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी 26 लोक सभा पीलीभीत व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी व अन्य समर्थक बैठे थे। जिन्होंने अपने काफिले के साथ गुजरते समय हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। कुछ गाड़ियों मे कांग्रेस पार्टी के झंडे लगे थे । पुलिस ने वाद विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में कई गवाह पेश किए गए, वही आरोपियों ने निर्दोष होना बताया। न्यायालय ने दोनों ओर से प्रस्तुत तर्को को सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के वाद न्यायालय ने वीरेंद्र मोहन सिंह (वीएम सिंह) व सुधीर तिवारी के विरुद्ध आरोप सिद्ध न होने पर दोष मुक्त किया।

रेड अलर्ट जारी होने के बाद बढ़ाई वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतर्कता

- हरीपुर, महोफ और बराही रेंज में अधिकारियों ने गश्त कर परखी हकीकत



फोटो 28

संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद पीलीभीत और दुधवा टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार रात और मंगलवार को दुधवा और पीलीभीत की सीमा में अफसरों ने संयुक्त रूप से गश्त कर वन्यजीवों की सुरक्षा के इंतजाम परखे।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा नेपाल और उत्तराखंड से मिली है। खुली सीमा होने के चलते जंगल में अवैध गतिविधियां होती रहती हैं। बॉर्डर क्षेत्र के जंगलों में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं भी अधिक होती है। बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले सालों में लग्गा भग्गा के जंगल में अवैध शिकार की कई घटनाएं सामने आईं थीं।



तीन दिन पहले गभिया सहराई गांव के एक घर से वन्यजीवों के शिकार में इस्तेमाल होने वाले हथगोले भी बरामद किए गए थे। हालांकि पुलिस ने इन्हें पटाखा बताकर मामला निपटा दिया। इधर, रेड अलर्ट के बाद सोमवार रात दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र में गश्त कर वन्यजीवों की सुरक्षा की हकीकत को परखा। इस दौरान जंगल मार्ग से आने-जाने वालों की जांच भी की गई।


महोफ और सुरई रेंज के वनकर्मियों ने भी जंगल में गश्त कर अवैध गतिविधियां रोकने और वन्यजीवों की सुरक्षा के इंतजाम देखे। बराही रेंज प्रशासन ने भी जंगल में गश्त की। इस दौरान एसडीओ मयंक पांडे समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed