{"_id":"65f1eb1477640b9dc8033fa7","slug":"dead-body-of-an-elderly-man-missing-for-three-days-found-in-the-field-suspicion-of-murder-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113374-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन दिन से लापता बुजुर्ग का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन दिन से लापता बुजुर्ग का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बिलसंडा। खेत जाने की बात कहकर रविवार रात घर से निकले गांव मरौरी खास निवासी बुजुर्ग का बुधवार की सुबह खेत में शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मरौरी खास निवासी सुशीला ने बताया कि उनके पति लालाराम (55) रविवार की रात खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस न आने उनकी तलाश शुरू की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को ग्रामीणों ने लालाराम का शव खेत में पड़ा देखा। सूचना परिजनों को दी गई। शरीर पर चोटों के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद