{"_id":"67fea224d3dfa336bd0685db","slug":"dead-body-found-outside-railway-station-premises-prescription-found-in-pocket-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-134187-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर मिला शव, जेब में निकला दवा का पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर मिला शव, जेब में निकला दवा का पर्चा
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से भीड़ लग गई। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की जेब से दवा का पर्चा मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
मामला मंगलवार सुबह करीब नौ बजे का है। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। चबूतरे के पास पहुंचे लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थिति को परखने के बाद शव की पहचान करने की कोशिश की गई, जो संभव नहीं हो सकी।
पुलिस के तलाशी लेने पर मृतक की जेब में दवा का एक पर्चा मिला। इसमें मझोला का पता लिखा था। पुलिस ने पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक के कई दिन से स्टेशन परिसर क्षेत्र में घूमते देखे जाने की बात सामने आई है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होने की आशंका जताई है। सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 साल प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।