फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dbangon beaten by businessman returning home from temple

मंदिर से घर लौट रहे व्यापारी को दबंगों ने पीटा

Mon, 28 Nov 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 28 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Dbangon beaten by businessman returning home from temple
मंदिर से घर लौट रहे व्यापारी को दबंगों ने पीटा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
दुकान बंद होने के बाद मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे व्यापारी की मामूली सी बात पर दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर बीच बचाव कराने पहुंचे रिश्तेदारों को भी पीट दिया। किसी तरह बाइक छोड़ मौके से भाग कर सभी ने खुद को बचाया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई मिल नहीं सका। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के निवासी विजय भारद्वाज की ड्रमंडगंज चौराहा पर पान, सुपारी की थोक की दुकान है। रविवार रात दुकान को बंद कर वह कुछ देर मंदिर चले गए। मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे। चौक बाजार के पास पहुंचते ही कुछ युवकों से उनकी कोनी टकरा गई। जिस पर उन्होंने गलती भी स्वीकारी, लेकिन आरोपी युवक गुंडई पर उतारू हो गए और गाली गलौच शुरू कर दी। व्यापारी ने इसे भी नजर अंदाज कर दिया, लेकिन आरोपी नहंी मानें और व्यापारी को पीटना शुुरू कर दिया। अपने दो अन्य साथी भी मौके पर बुला लिए। इसकी सूचना एक पहचान के राहगीर ने परिवारीजनों को दी। जिस पर व्यापारी के परिवारीजन मौके पर बीच बचाव कराने की कोशिश करने लगे। इस पर आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित व उसके परिजनों ने मौके से भागकर खुद को बचाया। इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। काफी तलाश के बाद भी कोई मौके पर नहीं मिला। किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed