फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Day off all ATM

दिन में बंद रहे सभी एटीएम

Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Day off all ATM
दिन में बंद रहे सभी एटीएम - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पांच सौ व एक हजार के नोट बंद करने की घोषणा भले ही देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में कारगर साबित हो, लेकिन आम आदमी के लिए यह मुसीबत से कम नहीं है। शुक्रवार को एटीएम खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन शहर में सभी एटीएम बंद रहे। 
विज्ञापन

शहर में स्टेट बैंक के चार एटीएम सहित करीब 30 एटीएम हैं। दो दिन की बंदी के बाद एटीएम खुलने की बात कही गई थी। इसके चलते सुबह से ही लोग  एटीएम के चक्कर काटने लगे। ज्यो-ज्यो समय बढ़ता गया, लोगों की बेताबी भी बढ़ती गई, लेकिन सभी एटीएम में पड़े ताले नहीं खुल सके। लोगों ने बैंकों से संपर्क करने का भी प्रयास किया लेकिन सटीक जानकारी नहीं दी गई। सबसे ज्यादा दिक्तत उन लोगों को हुई जो दूर दराज से सिर्फ एटीएम के भरोसे आ गए थे। छतरी चौराहा स्थित पूरनपुर निवासी संजीव कुमार भी एटीएम खुलने का इंतजार करते देखे गए। जरा निवासी रोहन सिंह अपने एक रिश्तेदार को यहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने लाए, लेकिन वह भी मरीज के साथ एटीएम खुलने का इंतजार करते देखे गए। इस बीच कई बार एटीएम खुलने की अफवाह उड़ी तो एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई, लेकिन अफवाह की बात सुनकर लोग मायूस हुए।
विज्ञापन

दोपहर बाद एक एटीएम खुलने से जुटी भीड़
दोपहर बाद टनकपुर हाइवे स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का शटर उठते ही लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। एक मात्र एटीएम खुलने की जानकारी यहां एटीएम से पैसा निकालने को लेकर जमकर मारामारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे एटीएम खुलने से मिली राहत
दिन भर के इंतजार के बाद शाम पांच बजे से बैंक प्रशासन द्वारा एटीएम में कैश डालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। एटीएम खुलने की जानकारी मिलते ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। अधिकांश एटीएम पर देर शाम तक कतार लगी देखी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed