{"_id":"6a38312a09a0ca3ed1079634","slug":"daughter-suspects-murder-following-fathers-death-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-162446-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिता की मौत पर बेटी ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिता की मौत पर बेटी ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
माधोटांडा। ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पहुंची विवाहिता पुत्री ने परिवार के लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
कस्बे के सहकारी बैंक के निकट रहने वाले 48 वर्षीय करुणा शंकर उर्फ रामानंद कई साल पूर्व पत्नी की मौत होने के बाद अपने भाइयों के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार, करुणा शंकर की करीब 10 बीघा जमीन थी। फरवरी में उन्होंने अपने भाइयों के नाम दान कर दिया। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां उनका कई दिनों तक उपचार चला। शनिवार रात घर पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक की बेटी अपूर्वा शर्मा अपने पति के साथ दयालपुर स्थित अपनी ससुराल से मायके पहुंची। पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। आरोपों को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों से उनकी कहासुनी भी हो गई। पुत्री की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद