फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Daughter-in-law threatened to lock her mother-in-law and father-in-law in the house and set it on fire

Pilibhit News: पुत्रवधू ने सास-ससुर को घर में बंदकर आग लगाने की दी धमकी

Wed, 29 May 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law threatened to lock her mother-in-law and father-in-law in the house and set it on fire
पूरनपुर। मुकदमे के बदले दो लाख रुपये न देने पर पुत्रवधू ने अपने भाइयों और अन्य रिश्तेदारों की मदद से सास-ससुर को घर में बंदकर आग लगाने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर एकत्र हुए लोगों ने ताले खोलकर बुजुर्ग दंपती को बाहर निकाला। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



नगर की पंकज कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश वाजपेयी का आरोप है कि उनकी पुत्रवधू गांव पिपरिया दुलई निवासी नेहा देवी ने उनके और पत्नी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। मुकदमे वापस लेने की एवज में वह दो लाख रुपये मांग रही है।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर 15 मई को नेहा ने अपने भाइयों और अन्य रिश्तेदारों के साथ जबरिया घर में घुसकर दो लाख रुपये और मकान नाम करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे और उसकी पत्नी को घर में बंदकर ताला लगा दिया। आग लगाने की धमकी दी। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने ताले खोलकर उन लोगों को घर से बाहर निकाला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि 15 फरवरी को सिरसा रोड स्थित घर के ताले तोड़कर आरोपियों ने कब्जा कर रखा है। घर में रखा सामान आरोपी तोड़ चुके हैं। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रामप्रकाश वाजपेयी की ओर से उनकी पुत्रवधू नेहा देवी, नेहा के भाई गांव पिपरिया दुलई निवासी शैलेंद्र शुक्ला, विजेंद्र शुक्ला, विमलेश शुक्ला, बागीश दीक्षित, लालू मिश्रा, अवनीश शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


रंगदारी न देने पर व्यापारी की दुकान में लगाई आग



- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले की दर्ज की रिपोर्ट



संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। रंगदारी न देने पर युवक ने व्यापारी की दुकान में आग लगा दी। इससे उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन नार्थ निवासी मोहम्मद इरफान ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घर के सामने ही उसका कबाड़ का गोदाम है। 23 दिसंबर 2023 को सुबह साढ़े दस बजे मोहल्ला भूरे खां निवासी जरताब पुत्र सरदार खां अपने दो साथियों के साथ उसके गोदाम पर आया और धमकाते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी।



रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी और गोदाम में आग लगा देने की बात कही। 25 जून की रात में उक्त लोगों ने कबाड़ के गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे उसका 15 से 16 लाख रुपये का सामान जल गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और कबाड़ के गोदाम में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


महिला से छेड़खानी का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज



बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



महिला ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके ही गांव के दो लोग उसके पति की गैर मौजूदगी में 13 मार्च को शाम पांच बजे नशे की हालत में घर में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे। आरोप है कि दोनों ने बुरी नीयत से पीड़िता को पकड़ा और गलत हरकतें करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। न्यायालय के आदेश पर थाना प्रभारी ने लालाराम व लोचन प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed