फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   daroga

रिश्वतखोरी में फंसे दरोगा, लाइन हाजिर

Sat, 06 Jul 2019 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
daroga
पीलीभीत। घर में घुसकर महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में छह माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसकी जब अधिकारियों से शिकायत की गई तो दरोगा ने पीड़िता के बेटे को ही वर्दी का रौब गांठते हुए हिरासत में ले लिया। बाद में आठ हजार रुपये रिश्वत लेने के बाद छोड़ दिया। बीसलपुर की एक महिला ने दरोगा की करतूत उजागर की तो एसपी भी दंग रह गए। तत्काल दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच सीओ बीसलपुर को दी है। एसपी के समक्ष पेश हुई एक महिला ने बताया कि बीसलपुर की रहने वाली है। उसने छह माह पूर्व घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना बीसलपुर कोतवाली के दरोगा उपेंद्र यादव कर रहे हैं। आरोप है कि छह माह बाद भी मुकदमे में कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। पूछने पर पुलिस जांच जारी होने की बात कहकर टरका जाती है। थाना पुलिस के लापरवाह रवैया से आहत होकर महिला ने 27 जून को अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके दूसरे ही दिन दरोगा आए और पीड़िता के बेटे को हिरासत में लेकर कोतवाली चले गए। वहां पहले तो जेल भेजने की धमकी देते रहे, फिर आठ हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि दरोगा उपेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा पर लगाए गए आरोपों की जांच सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed