फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dait notice

डायट प्राचार्य ने लिपिक को भेजा आरोप पत्र

Tue, 17 Feb 2015 07:35 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 17 Feb 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक पर अनियमितता बरतने की शिकायत के बाद जांच अधिकारी व डायट प्राचार्य ने आरोप पत्र जारी कर सप्ताह भर के भीतर साक्ष्य सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इधर सपा विधायक की शिकायत के बाद शिक्षामंत्री ने निदेशक  बेसिक शिक्षा को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदोई में तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद शमशुल हसन ने पूर्व में संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह पर उनकी उपार्जित अवकाश स्वीकृत किए जाने की पत्रावली अपने पास रखने, तत्कालीन बीएसए व वरिष्ठ लिपिक पर 500 शिक्षकों के तबादले करने, मृतक आश्रित पटल न होने के बावजूद अवैध तरीके से नियुक्ति करने, बिना किसी आदेश उर्दू शिक्षकों की नियुक्तियों का कार्य करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करने व तथ्यों को छिपाने समेत कई आरोप लगाए थे। मामले की शिकायत शासन के अलावा अल्प संख्यक आयोग से भी की गई थी। अल्प संख्यक आयोग के सचिव मोहम्मद मारूफ ने डीएम को मामले की जांच डायट प्राचार्य से कराने के निर्देश दिए थे। इधर डीएम के निर्देश के बाद जांच अधिकारी व डायट प्राचार्य बीएल गौतम ने लिपिक के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर सप्ताह भर के भीतर साक्ष्य सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इधर मामले को लेकर सपा विधायक हेमराज वर्मा ने भी बेसिक शिक्षामंत्री को पत्र लिखकर लिपिक के निलंबन करने का आग्रह किया था। बेसिक शिक्षा मंत्री ने निदेशक बेसिक शिक्षा को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेशों में कहा कि संलग्न साक्ष्यों से प्रथम दृष्टया पुष्टि हो तो आरोपी लिपिक को तत्काल निलंबित कर 15 दिन में आख्या भेजे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed