{"_id":"5f5285c98ebc3e547773d3ee","slug":"cyber-crime-pilibhit-news-bly418678863","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने पूरनपुर इंस्पेक्टर की फेसबुक आईडी हैक कर परिचितों से मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजों ने पूरनपुर इंस्पेक्टर की फेसबुक आईडी हैक कर परिचितों से मांगे रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। पुलिस और साइबर सेल की निष्क्रियता के चलते साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब जालसाजों ने थाना प्रभारी की फेसबुक आईडी हैक करके उनके परिचितों को मेसेज भेजकर रुपयों की मांग कर डाली। जानकारी होने पर कोतवाल ने परिचितों को मेसेज भेजकर फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी दी। वहीं, जालसाज का मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लग गया है। इससे उसके जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले बिलसंडा, सेहरामऊ एसओ समेत कई अफसरों की फेसबुक आईडी भी हैक हो चुकी हैं।
लॉकडाउन से अब तक फेसबुक आईडी हैक करके ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि ठग अभी तक अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके हैं। सीओ के पेशकार, अधिवक्ता, गन्ना आयुक्त, बिलसंडा, सेहरामऊ एसओ समेत कई लोगों की आईडी हैक हो चुकी है। बावजूद इसके साइबर सेल की टीम को जालसाजों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
शुक्रवार को इंस्पेक्टर एसके सिंह की फेसबुक आईडी जालसाजों ने हैक कर ली। इसकी जानकारी कोतवाली प्रभारी को तब लगी, जब सुबह उनके कई परिचितों के फोन आए। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सालसाजों ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर दूसरी आईडी बना ली। उसके बाद उनके परिचितों को मेसेज और फोन करके नगदी मांगी गई। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने भी जब फेसबुक पर उनकी तैनाती की जानकारी की तो जालसाज ने मुरादाबाद में ही उन्हें तैनाती की जानकारी दी। कोतवाल ने बताया कि जालसाज का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया गया है। अभी उसका मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। जल्द ही उसे ढूंढ निकाला जाएगा।