{"_id":"648764c7fdb393cc23078f56","slug":"cut-tree-fell-on-the-villager-death-pilibhit-news-c-4-1-180097-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रामीण के ऊपर गिरा काटा गया पेड़, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रामीण के ऊपर गिरा काटा गया पेड़, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली के गांव मझगवां में सोमवार सुबह पेड़ से दबकर ख्यालीराम (50) की मौत हो गई। परिजन ने ख्यालीराम की मौत के लिए पेड़ कटवाने वाले ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी है।
गांव मझगवां निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उनके पिता ख्यालीराम ने खेत पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ कोतवाली के ही गांव नवदिया सितारगंज के एक ठेकेदार के हाथ बेचे थे। वह ठेकेदार अपने मजदूरों से सोमवार को सुबह 9:30 बजे पेड़ कटवा रहा था। ख्यालीराम भी खेत पर ही थे। इसी बीच काटा गया एक पेड़ ख्यालीराम के ऊपर गिर गया, जिससे उनकी दबकर मौत हो गई। इसके बाद ठेकेदार और मजदूरों ने किसी को बताए बगैर ही ख्यालीराम का शव पत्तियों से ढक दिया और ट्रैक्टर ट्राली मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे, तब तक ठेकेदार और मजदूर भाग चुके थे। प्रेमपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर पिता की मौत के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।