फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cut and sold Semal trees

Pilibhit News: काटकर बेच दिए सेमल के पेड़

Sun, 14 Apr 2024 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cut and sold Semal trees
अमरिया क्षेत्र में कैलाश नदी किनारे काटे गए पेड़ । संवाद
अमरिया। कैलाश नदी के किनारे खड़े लाखों रुपये कीमत के सेमल के कई पेड़ लकड़कट्टों ने काटकर बेच दिया। पेड़ कटान के संबंध में वन विभाग से अनुमति नहीं ली गई तो राजस्व विभाग को भी भनक नहीं लगी। नहर विभाग भी अनजान बना रहा। मामले में वन विभाग जांच कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


मामला ग्राम पंचायत उड़रा का है। ग्राम पंचायत के पास से गुजरी पुरानी कैलाश नदी के किनारे पर कीमती सेमल के पेड़ खड़े थे। दशकों पुराने इन पेड़ों को लकड़कट्टों ने शुक्रवार को एक किसान से मिलीभगत कर काटकर बेच दिया। कुछ पेड़ों की लकड़ी मौके पर ही पड़ी मिली।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पेड़ों को काटने की न तो वन विभाग से अनुमति ली गई और न ही मूल्यांकन कराया गया। प्रधान हरपाल सिंह ने बताया कि पेड़ों को काटे जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। नहर, वन विभाग और राजस्व विभाग भी अंजान बने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैनाल विभाग के जेई अनिल कुमार ने बताया कि पुरानी कैलाश नदी हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। राजस्व विभाग के अधीन है। वहीं वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि सेमल के पेड़ों के काटे जाने की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी।

-
सेमल के पेड़ काटे जाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। राजस्व कर्मियों की टीम भेजकर मामले की छानबीन कराई जाएगी।
- अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed