फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Current did not flow during repair works, dilapidated wires and dilapidated transformers will make us cry again in summer

Pilibhit News: सुधार के कार्यों में नहीं दौड़ा करंट, गर्मी में फिर रुलाएंगे जर्जर तार और खस्ताहाल ट्रांसफार्मर

Wed, 26 Feb 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Current did not flow during repair works, dilapidated wires and dilapidated transformers will make us cry again in summer
शहर के जमुनी चौराहा पर बिजली खंभे पर तारों का मकड़जाल।संवाद
पीलीभीत। गर्मी की शुरूआत होने के साथ ही मरम्मत और फॉल्ट के नाम पर कटौती भी शुरू हो गई। आने वाले समय में मांग बढ़ने पर यह संकट और गहराना तय है। कारण हैं बिजली निगम के अधूरे कार्य।
विज्ञापन

दो वर्ष बीतने के बाद भी जिले में रिवैंप योजना का काम अधूरा है। बीते साल गर्मी से पहले जर्जर तारों को बदलने और ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का दावा अब तक कागजों पर ही है। ऐसे में मांग के अनुरूप आपूर्ति ही नहीं हो पाएगी। नतीजतन परेशानी आम उपभोक्ताओं को झेलनी होगी।
विज्ञापन




शहर में रिवैंप योजना के अंतर्गत काम चल रहा है। इसमें पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि सहित अन्य काम भी कराए जाने हैं। शहर में लगे कुल 360 ट्रांसफार्मर में 60 से अधिक की क्षमता वृद्धि कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने के साथ ही 250-250 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर भी लगने हैं। अभी तक न तो क्षमता वृद्धि का काम ही पूरा हो सका है और न ही नए ट्रांसफार्मर लगाए जा सके हैं।
गर्मी में तीन गुना तक बढ़ जाती है मांग



गर्मी में शहर की बिजली खपत करीब तीन गुना तक बढ़ जाती है। सामान्य दिनों में जहां बिजली की खपत 10-11 मिलियन यूनिट होती है। वहीं गर्मी का सीजन शुरू होते ही यह खपत 30 मिलियन से ऊपर पहुंच जाती है। खपत बढ़ने के साथ ही कटौती का खेल भी शुरू हो जाता है।
-----------

जर्जर-झूलते तार भी निर्बाध आपूर्ति में बाधा



शहर के अधिकांश मोहल्लों में लटकते-झूलते तार भी कटौती की वजह बन रहे है। कई मोहल्लों में तार इतना नीचे झूल रहे हैं कि इनके आपस में टकराने की वजह से फॉल्ट हो जाते हैं। जर्जर तार टूटने के मामले भी आए दिन सामने आते हैं।
000



फोटो: 16

जर्जर खंभों व तारों की वजह से आए दिन फॉल्ट होते हैं। इस वजह से कटौती सबसे ज्यादा होती है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - अनीस खां, मोहल्ला डोरीलाल
000



फोटो: 17
आए दिन होने वाले फॉल्ट मुसीबत बने हुए हैं। बिजली कटौती की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा। सुधार के कार्य भी धीमें हैं। - राजीव सक्सेना, मोहल्ला खकरा

-----------



वर्जन:
बिजली कटौती न हो इसको लेकर काम कराया जा रहा है। जो काम अधूरे है उनको प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा कराया जाएगा। - राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता

शहर के जमुनी चौराहा पर बिजली खंभे पर तारों का मकड़जाल।संवाद

शहर के जमुनी चौराहा पर बिजली खंभे पर तारों का मकड़जाल।संवाद

शहर के जमुनी चौराहा पर बिजली खंभे पर तारों का मकड़जाल।संवाद

शहर के जमुनी चौराहा पर बिजली खंभे पर तारों का मकड़जाल।संवाद

शहर के जमुनी चौराहा पर बिजली खंभे पर तारों का मकड़जाल।संवाद

शहर के जमुनी चौराहा पर बिजली खंभे पर तारों का मकड़जाल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed