फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Curfew of cold... People hiding in their homes, silence on the streets

Pilibhit News: ठंड का कर्फ्यू... घरों में दुबके लोग, सड़कों पर सन्नाटा

Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Curfew of cold... People hiding in their homes, silence on the streets
स्टेशन रोड पर गर्म कैप लगाकर  जाती छात्राएं। संवाद
पीलीभीत। वर्ष 2025 के दूसरे दिन भी सर्दी का प्रकोप देखने के लिए मिला। दिनभर सूरज न निकलने के साथ ही सर्द हवा के चलते लोग परेशान रहे। ज्यादातर लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से जो लोग बाहर भी निकले उन्होंने भी खुद को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह से ढका हुआ था। इसके बाद भी ये लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवा पूरे दिन लोगों को कंपकंपाती रही।
विज्ञापन

शीतलहर का असर बाजार में भी दिखा। आम दिनों की अपेक्षा बाजार में खरीदार कम नजर आए। दुकान व हीटर जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। पीलीभीत-बरेली हाईवे और टनकपुर हाईवे को छोड़कर अन्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही काफी कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलाव न चलने से परेशानी शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव भी नहीं जलाए गए। जिला अस्पताल परिसर में अलाव की गर्म राख पर महिला तीमारदार पानी गर्म करती दिखी। यहां पर लकड़ी नजर नहीं आई। दोपहर के समय छतरी चौराहे पर अलाव के इंतजाम नजर नहीं आए। राहगीर ठिठुरते हुए वाहनों का इंतजार करते दिखे।
पांच से छह दिन और सताएगी सर्दी

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अभी पांच से छह दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। पछुआ हवा का प्रकोप बढ़ने से ठंड में इजाफा होगा। मौसम में गलन बनी रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। छह जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद तापमान में और भी गिरावट होगी।


--
इन बातों का रखे ध्यान

- भारी कपड़ों की एक परत के बजाय ढीले, हल्के, गर्म ऊनी कपड़ों की परतें पहनें।

- सिर, गर्दन, हाथों और पैर की अंगुलियों को ढंककर रखें।

- नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएं।

- तेल, पेट्रोलियम जेली या बॉडी क्रीम से नियमित रूप से शरीर की मालिश करें।

- गैर औद्योगिक इमारतों के लिए गर्मी इन्सुलेशन गाइडलाइन का पालन करें।

क्या न करें

- लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचें।

- ठंड से प्रभावित अंग की मालिश न करें। इससे अधिक नुकसान हो सकता है।

- कंपकंपी को नजरअंदाज न करें।



पिछले पांच दिनों का तापमान
दिन अधिकतम - न्यूनतम

रविवार 21.3 11.2
सोमवार 19.4 10.8
मंगलवार 17.2 9.5
बुधवार 15.8 9.6
बृहस्पतिवार 14.9 9.4

स्टेशन रोड पर गर्म कैप लगाकर  जाती छात्राएं। संवाद

स्टेशन रोड पर गर्म कैप लगाकर  जाती छात्राएं। संवाद

स्टेशन रोड पर गर्म कैप लगाकर  जाती छात्राएं। संवाद

स्टेशन रोड पर गर्म कैप लगाकर  जाती छात्राएं। संवाद

स्टेशन रोड पर गर्म कैप लगाकर  जाती छात्राएं। संवाद

स्टेशन रोड पर गर्म कैप लगाकर  जाती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed