Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Culvert construction work causes trouble during rains; vehicles sinking into the mud.

Pilibhit News: बारिश में पुलिया बनाने के कामों से आफत, कीचड़ में धंस रहे वाहन

Mon, 06 Jul 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Culvert construction work causes trouble during rains; vehicles sinking into the mud.
पूरनपुर- खटीमा मार्ग पर पिपरिया संतोष गांव के निकट कीचड़ और दलदल से पटे वैक​ल्पिक रास्ते से गुज
पीलीभीत। मानसून की पहली बारिश ने निर्माणाधीन पुलियाओं की तैयारियों की पोल खोल दी है। माधोटांडा-खटीमा और गजरौला-बरखेड़ा मार्ग पर बनाई गई वैकल्पिक सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं। इसमें वाहन फंस रहे हैं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही व घटिया व्यवस्था का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में दो वर्ष पहले आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई पुलियाओं का निर्माण कार्य अब भी कई स्थानों पर अधूरा पड़ा है। फरवरी में बजट मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन मानसून की पहली बारिश ने वैकल्पिक मार्गों की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। जगह-जगह कीचड़ और दलदल बनने से छोटे-बड़े वाहन फंस रहे हैं और लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर दो पुलियों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि तीन पुलियों का कार्य अभी शेष है।
विज्ञापन

दलदल बना वैकल्पिक रास्ता, जिम्मेदार अंजान
माधोटांडा। वहीं पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर माधोटांडा क्षेत्र में तीन पुलियों का निर्माण जारी है। इन पुलियों के लिए बनाए गए वैकल्पिक रास्ते पहली ही बारिश में बदहाल हो गए। सबसे गंभीर स्थिति पिपरिया संतोष गांव के पास सिंचाई विभाग की कॉलोनी के सामने निर्माणाधीन पुलिया के निकट है, जहां वैकल्पिक मार्ग दलदल में बदल गया है। वाहन फंसने से राहगीर परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने वैकल्पिक मार्गों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। केवल औपचारिकता निभाकर रास्ते तैयार कर दिए गए, जो पहली बारिश भी नहीं झेल सके। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में भी लापरवाही बरती जा रही है, इससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैकल्पिक रास्ते की धंसी मिट्टी, पलट चुका है ट्रक
बरखेड़ा। बरखेड़ा क्षेत्र में गजरौला-बरखेड़ा मार्ग पर प्रतापडांडी गांव के निकट निर्माणाधीन पुलिया भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कुछ दिन पहले निर्माण स्थल के वैकल्पिक मार्ग की मिट्टी धंसने से करीब 500 बोरी सीमेंट से लदा ट्रक पानी में पलट गया था। घटना सुबह होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इसके बाद से बड़े और चारपहिया वाहनों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया करीब डेढ़ वर्ष पहले आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई थी। कई बार शिकायतों और मांगों के बावजूद समय पर निर्माण पूरा नहीं कराया गया। वर्तमान में इस मार्ग से केवल दोपहिया वाहन और खाली ई-रिक्शा ही किसी तरह निकल पा रहे हैं। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को कीचड़ भरे रास्ते से पैदल गुजरना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश में ही मिट्टी बह जाने से रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग आवागमन करते हैं। संवाद

----
पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण पिपरिया संतोष क्षेत्र से यातायात डायवर्ट किया गया है। वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है। पुलिया निर्माण का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और मौसम अनुकूल होते ही स्लैब डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - एसपी गौतम, एसडीओ, लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed