{"_id":"69668e7e9c1333d3a80f994e","slug":"cultural-programme-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-151794-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा नदी घाट पर तैयारी पूरी, पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा नदी घाट पर तैयारी पूरी, पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु
Tue, 13 Jan 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
शारदानदी के धनाराघाट पर साफ-सफाई करते सफाईकर्मी - वीडियो ग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मकर संक्रांति को लेकर शारदा नदी के धनारा घाट पर तैयारी पूरी है। मंगलवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। तहसील प्रशासन का शिविर लगाया गया है। रैन बसेरा भी बनाया गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और वाहन पहुंचने की संभावना पर जाम की स्थिति न बने, इसको लेकर बैरियर की व्यवस्था भी की गई है। वाहनों को बैरियर से पहले ही रोक दिया जाएगा। गोताखोर और नावें भी मौजूद रहेंगी।
इस बार मकर संक्रांति पर्व दो दिन मनाया जाएगा। 14 जनवरी को एकादशी पड़ने पर बुधवार को कम श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना पर तैयारी की गई है। कल्पवास कर रहे बाबा राघवदास ने बताया कि बुधवार को एकादशी होने के चलते घाट पर होने वाले भंडारे 15 जनवरी को होंगे। मकर संक्रांति पर घाट पर लगने वाले मेले को लेकर खेल, खिलौनों, प्रसाद आदि की दुकानें मंगलवार को लग गईं। न्याय पंचायत कबीरगंज और जटपुरा के सफाई कर्मियों ने घाट पर सफाई की। तहसील प्रशासन ने शिविर लगाया है। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते काफी संख्या में वाहन पहुंचने की संभावना पर नदी से कुछ दूरी पर बैरियर लगाया है। वाहन नदी घाट तक नहीं पहुंचेंगे।
पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ नावों और गोताखोर की व्यवस्था कर ली है। मकर संक्रांति को लेकर घाट पर बसी रमनगरिया में कल्पवास कर रहे साधु, संतों ने भी पहुंचने वाले शिष्यों के ठहरने की व्यवस्था की है। शारदा नदी घाट पर मकर संक्रांति के अलावा मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा को मेला लगता है।