फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

Pilibhit News: हरि बोल-हरि बोल के संकीर्तन से गूंजा गौरधाम मंदिर

Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
cultural
गौर धाम मंदिर में चैतन्य महाप्रभु के भजन करते भक्त। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु जी के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में शहर के गौरधाम मंदिर में महाप्रभु का भव्य उत्सव मनाया गया। भक्तों ने श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति का पंचामृत दूध, दही, घी, शहद आदि वस्तुओं से अभिषेक कराया। हरि बोल, हरि बोल की धुन पर मग्न भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

अभिषेक के बाद ठाकुरजी का दिव्य सिंगार दर्शन हुआ। इसके बाद श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के भक्तों ने जन्म की बधाइयां गाईं। फिर भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेलते हुए ‘आज बिरज में होली रे रसिया’ पर नृत्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौर धाम मंदिर के दसानुदास दीपू अग्रवाल, गोविंद पदम, मनोज, अजीत, दीपक गोल्डी, प्रमोद पंत, शिवांश, शशांक, नीरज अटल, अर्पित, शिवम सैनी, विश्वनाथ चंद्रा, भोला आदि भक्त शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed