{"_id":"63e686fcc8a16d6812065dd1","slug":"cultural-pilibhit-news-bly51247971-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: देव प्रतिमाओं की निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: देव प्रतिमाओं की निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
फोटो- 22 बीसलपुर के गांव रढ़ैता में निकाली गई देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। सं?
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव प्रतिमाओं की निकाली गई शोभायात्रा
बीसलपुर। देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के तहत शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई।
गांव रडैता में कार्यक्रम स्थल से शुरू हुई शोभायात्रा के साथ काफी श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। देव प्रतिमाओं को सजाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर आकर्षक ढंग से रखा गया था। श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की।
कई जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गांव में घूमने के बाद शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हो गई। आचार्यों ने नवनिर्मित शिव मंदिर में देव प्रतिमाओं को विधि विधान से स्थापित कराया। प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले विद्वानों में आचार्य विपिन पाठक, शैलेंद्र शास्त्री, मुनेंद्र शास्त्री, आशुतोष पांडे और अमित पाठक शामिल थे। आयोजन समिति के मुकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को भंडारे के साथ समारोह का समापन हो जाएगा। संवाद