{"_id":"618c12ae594b1c0c833c7541","slug":"cultural-pilibhit-news-bly4657073151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर निकाली प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन
भजन-कीर्तन में शामिल लोग।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। श्री गुुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर प्रभातफेरी के निकलने का क्रम शुरू हो गया। बुधवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से भोर में साढ़े तीन बजे शुरू हुई प्रभातफेरी मोहल्ला साहूकारा (लाइन पार) पहुंची। यहां एक स्थान पर भजन कीर्तन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई। गुरुद्वारा में अखंड पाठ की लड़ी शुरू हुई। जिसका समापन 19 नवंबर को होगा। उसी दिन दीवान भी सजेगा।
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर कई दिन पहले से प्रभातफेरियां निकलनी शुरू हो जाती थी। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल प्रभातफेरी नहीं निकली। इस बार से रामलीला मेला भी कराए गए। प्रकाश पर्व को लेकर सात नवंबर से प्रभातफेरी निकलने का क्रम शुरू हुआ। बुधवार को सुबह साढ़े तीन बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू हुई प्रभातफेरी ब्लॉक रोड, ब्लॉक चौराहा, स्टेशन रोड, स्टेशन चौराहा, शेरपुर रोड, देवीस्थान रोड होते हुए मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में रेलवे स्टेशन के सामने पहुंची। यहां समूह संगत की ओर से एक स्थान पर भजन-कीर्तन हुए। इसमें तमाम लोगों ने भाग लिया।
चाय के लंगर और प्रसाद वितरण के बाद प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचकर समाप्त हो गई। प्रभातफेरी में रागी जत्था और गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैरा, पलविंदर सिंह मावी, तेगा सिंह, सुरजीत सिंह, अमेंद्र सिंह चोपड़ा, रजत, रिंकू आदि शामिल रहे। गुरुद्वारा मुख्य ग्रंथी जसपाल सिंह ने बताया कि प्रभातफेरी निकलने का क्रम 19 को पूरा नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में मंगलवार से अखंड पाठ की लड़ी शुरू की गई। जिसका भोग 19 नवंबर को पड़ेगा। इसी दिन भव्य दीवान भी सजेगा।