फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

शिवमय हुए घर व मंदिर...कोविड प्रोटोकॉल के बीच शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

Mon, 26 Jul 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
cultural
पीलीभीत। श्रावण मास के पहले दिन जनपद भर के शिवालय और घर शिवमय दिखे। शिवभक्तों ने मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भगवान शिव की आराधना की। शहर के शिवालयों में शाम को शृंगार आरती हुई।
विज्ञापन

सनातन धर्म में सावन का विशेष महत्व होता है। यह पावन महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में शिवभक्त बेल पत्र, जल, दूध और गंगाजल आदि से महादेव का जलाभिषेक करते हैं। रविवार से सावन की शुरूआत हो गई। रविवार भोर होते ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पांच-पांच श्रद्धालुओं को शिवालय में प्रवेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। इसके अलावा शहर के श्री अर्द्धनारीश्वर मंदिर, श्री दुग्धेवश्वर नाथ मंदिर, बल्लभगर कॉलोनी स्थित शिव कुमार समेत अन्य शिवालयों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूजा अर्चना की। मंदिर में भीड़ भाड़ न हो, इसको लेकर श्रद्धालुओं को परिसर में कतारबद्ध किया गया। मंदिरों में दोपहर तक जलाभिषेक होता रहा। शाम सात बजे मंदिरों में शृंगार आरती हुई। शृंगार आरती में भी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वहीं गौरीशंकर मंदिर में रुद्राभिषेक का कार्य भी शुरू किया गया। मंदिर के पंडित जयशंकर महंत ने बताया कि गौरीशंकर मंदिर में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम सावन भर चलता रहेगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए मंदिरों की प्रबंध कमेटियों की ओर से भी व्यवस्था की गई। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के आसपास पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed