फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

गजानन के स्वागत को सजने लगे पंडाल

Mon, 02 Sep 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
cultural
पीलीभीत। शहर में भगवान गजानन के स्वागत को पंडाल सजने लगे हैं। शहर के चौक बाजार में होने वाले श्री गणेश चतुर्थी उत्सव और राजाबाग कॉलानी में सार्वजनिक गणेश चतुर्थी पूजन के लिए पंडाल सजाने का काम तेजी से चल रहा है। इधर रामलीला मैदान पर लगने वाले गणेश चौथ मेले में कई झूले, दुकानें आदि लगाई जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के चौक बाजार में वर्षों से होने वाले श्री गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारियां अंतिम दौरा में हैं। पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। मित्र मंडल के अध्यक्ष दीपक मराठा ने बताया कि सोमवार को शोभायात्रा के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इधर राजाबाग कॉलोनी में होने वाले सार्वजनिक गणेश चतुर्थी पूजन की तैयारियां भी तेजी से शुरू कर दी गई है। यहां भी गणपति की मूर्ति की स्थापना के लिए भव्य पंडाल सजाया जा रहा है। रविवार को बैठक भी हुई। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां शुरू की जा चुकी है। सोमवार को भगवान गणेश की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित की जाएगी। 12 सितंबर को शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। यहां अवधेश सिंह, सुमित गंगवार, रुपेश मिश्रा, शिवकुमार रघुंवंशी, कमल विक्रम सिंह, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर रामलीला मैदान पर होने वाले श्री गणेश चौथ मेले में भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेले में आकर्षक झूले और दुकानें लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दो सितंबर को श्री गणेश रथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। तीन सितंबर को मेले का उद्घाटन होगा इधर बाजार में श्री गणेश की प्रतिमा की कई दुकानें लग चुकी हैं। रविवार को लोगों ने गणेश प्रतिमा के साथ पूजन सामग्री की भी खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed