फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

नेल आर्ट में गौरी ने मारी बाजी

Mon, 02 Sep 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
cultural
पीलीभीत। जेसीआई मिडटाउन की ओर से आयोजित जेसीआई सप्ताह के चौथे दिन शनिवार को शहर के एक बेंक्वेट हाल में मेहंदी, नेल आर्ट व फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के करीब 26 स्कूलों के 375 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग जूनियर में कक्षा आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें लिटिल एंजिल्स स्कूल की अवनी गुप्ता व ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की चांदनी सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि लॉर्ड कृष्णा की मानसी दूसरे व नोजगे पब्लिक स्कूल की मुस्कान शेख तीसरे स्थान पर रही। वहीं सीनियर वर्ग में पुष्प कॉलेज की प्रांची गंगवार प्रथम, नोजगे पब्लिक स्कूल की यशी सिंघल दूसरे व अर्चना गंगवार तीसरे स्थान पर रही। नेल आर्ट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में लिटिल एंजिल्स की गौरी गुप्ता व देव्यांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे पर आध्या व तीसरे पर कनिका सिंह रही। सीनियर वर्ग में नोजगे की अनुभा राना प्रथम, बेनहर स्कूल की मानवी दूसरे व नोसगे की श्रष्ठि तीसरे स्थान पर रही। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में उमाम ने पहला, महिमा कुशवाह ने दूसरा व साक्षी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में इति गोयल ने पहला, अलका रईस ने दूसरा व कृतिका थापा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ईश बंसल, जेसी जपतीन सिंह, गौरव अग्रवाल, कुनाल भल्ला समेत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed