{"_id":"68e032ff599335738205081a","slug":"ct-scan-rooms-computer-malfunctioned-tests-not-conducted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-145274-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीटी स्कैन कक्ष का कंप्यूटर खराब, नहीं हुईं जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीटी स्कैन कक्ष का कंप्यूटर खराब, नहीं हुईं जांचें
Sat, 04 Oct 2025 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल पहुंचे शुक्रवार को तमाम मरीजों को सीटी स्कैन जांच की सुविधा नहीं मिल पाई। कक्ष में लगे कंप्यूटर की हार्डडिस्क मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज बिना जांच के वापस लौट गए।
आए दिन जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन में खराबी आने की समस्या बनी रहती है। जबकि शुक्रवार को मशीन में तो कोई समस्या नहीं आई लेकिन मरीजों को डाटा संकलित करने वाला कंप्यूटर खराब हो गया। हार्डडिस्क खराब होने के चलते शुक्रवार को जिला अस्पताल सीटी स्कैन कराने पहुंचे मरीजों मरीजों की डाटा फीडिंग नहीं हो पाई।
इससे सीटी स्कैन जांच प्रभावित रही। तमाम चिकित्सकों द्वारा लिखी सीटी स्कैन जांच नहीं होने से मरीजों को समस्याओं को सामना करना पड़ा। सीटी स्कैन जांच नहीं होने के चलते मरीज मायूस लौटते हुए दिखाई दिए। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि सीटी स्कैन कक्ष के कंप्यूटर में खराबी की जानकारी मिली है, ठीक कराया जा रहा है।