फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crushed under the tractor, killing farmer

ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत

Tue, 31 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 31 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अपने ही ट्रैक्टर से कुचलकर एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर खड़ाकर उतरते वक्त अचानक किसान का पैर क्लच और गेयर के बीच फंस गया, जिससे ट्रैक्टर से नीचे गिरते ही वह पहिये की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के नवदिया मरौरी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय दुर्गेश सिंह पुत्र भगवान सिंह खेती कर परिवार का भरण पोषण करतेे थे। सोमवार सुबह वह गांव के ही धर्मवीर के साथ उनकी ससुराल सुनगढ़ी के गांव मधुडांडी जाने को निकले। साथ में चचेरा भाई अखिलेश भी था। ट्रैक्टर पर सभी बैठ गए और ट्राली में सामान लाद दिया गया। बीसलपुर रोड पर ज्योराह कल्यानपुर गांव के पास पहुंचते ही लघुशंका के लिए उन्होंने ट्रैक्टर रोक दिया। अचानक किसान का पैर क्लच और गियर के बीच अटक गया। जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। अचानक पहिया भी आगे बढ़ गया। ट्रैक्टर के पिछले पहिये से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ट्राली सवार लोगों ने चीख-पुकारकर मदद मांगी। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

000
मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम 
किसान दुर्गेश का एक संयुक्त खुशहाल परिवार है। पिता भगवान सिंह की छह एकड़ जमीन है। जिस पर चारों भाई मिलकर खेती किया करते है। एक ही मकान में पूरा परिवार रहता है। इसके अलावा उसकी अपनी छोटी सी गृहस्थी है। पत्नी जयंश देवी और दो बच्चे ग्यारह वर्षीय अंजलि और दो साल का बेटा वीकेश है। हादसे में उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। गमगीन परिवारीजनों को ग्रामीण ढांढस बंधाने में जुटे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
वैभव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed