फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crowd gathered in public hearing camp victims came from Chandigarh in Pilibhit

Pilibhit: जनसुनवाई शिविर में उमड़ी भीड़, चंडीगढ़ तक से आए पीड़ित; विदेश भेजने के नाम पर हुई थी ठगी

Mon, 24 Feb 2025 07:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 07:13 PM IST
सार

पीलीभीत समेत आसपास के जिलों में कई लोगों से विदेश भेजे जाने के नाम पर ठगी हो चुकी है। सोमवार को पूरनपुर कोतवाली में जनसुनवाई शिविर लगाया गया, जिसमें 500 से अधिक पीड़ित पहुंचे। इन लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराईं। 

विज्ञापन
Crowd gathered in public hearing camp victims came from Chandigarh in Pilibhit
शिविर में एसपी ने सुनीं शिकायतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुए लोगों की सहूलियत के लिए पूरनपुर कोतवाली में सोमवार को जनसुनवाई शिविर लगा। इस दौरान 500 से अधिक पीड़ित पहुंचे। इनमें पीलीभीत, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं समेत अन्य जिलों के अलावा चंडीगढ़-पंजाब तक के लोग शामिल थे। एसपी अविनाश पांडेय ने पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। शिविर में कई काउंटर लगाए गए। कानूनी सलाह भी दी गई। वहीं, धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की संपत्ति की जांच भी शुरू कराई गई।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह कोतवाली में शिविर शुरू होने से पहले ही शिकायतकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। शिविर में पहुंचने वाले पीड़ितों के बैठने की व्यवस्था की गई। पंजीकरण, जांच, सुनवाई आदि कई काउंटर लगाए गए। कोतवाल के अलावा इंस्पेक्टर क्राइम, माधोटांडा, बीसलपुर कोतवाल, एसओजी प्रभारी ने शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ताओं के नाम-पते नोट किए।
विज्ञापन




काउंटरों पर आईं शिकायत में एक-एक पीड़ित को एनाउंस कर एसपी के पास भेजा गया। एसपी ने समस्याएं सुनी। शिविर में दोपहर दो बजे तक पांच सौ से अधिक पीड़ित पहुंचे। कुछ मामलों में एफआईआर और कई मामलों में एसपी ने जांच के आदेश किए। कोतवाली में पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार पुलिस को मंगवानी पड़ी कुर्सियां
शिविर में पुलिस को सौ लोगों के पहुंचने का अनुमान था। इसके हिसाब से ही पीडि़तों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। मगर भीड़ के चलते शिविर में कई लोगों को खड़े रहना पड़ा। इसको लेकर पुलिस को तीन बार टैंट हाउस से कुर्सियां मंगवानी पड़ीं। इसके बाद भी कई लोग खड़े रहे।

भीड़ के चलते पीड़ितों को शिकायत के लिए लगानी पड़ी लाइन
शिविर में पहले एक-एक कर लोगों के शिकायती पत्र जमा किए गए। इसके बाद एनाउंस कर संबंधित को बुलाकर एसपी के पास भेजा गया। मगर दोपहर को उमड़ी भीड़ के बाद लोगों को शिकायती पत्र देने के लिए लाइन लगानी पड़ी।

कोतवाली के समीप जुटे रहे आरोपियों के एजेंट
शिविर में भी शिकायत को लेकर कुछ आरोपियों के एजेंट कोतवाली के आसपास मंडराते रहे। कुछ रसूख वाले आइलेट सेंटर संचालक की भी कुछ लोग शिकायत लेकर पहुंचे। गेट के समीप आरोपियों के एजेंटों ने शिकायतकर्ता की रसूखदार आइलेट सेंटर संचालक से मोबाइल पर बात कराई। इसमें आरोपियों ने कुछ लोगों को शिकायत न करने और उनका लिए गए रुपये दो-चार दिन में ही वापस करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed