{"_id":"64989197a7d859044a000234","slug":"crossed-25-thousand-rupees-from-the-bag-hanging-on-the-bicycle-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-135-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साइकिल पर टंगे थैले से 25 हजार रुपये पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साइकिल पर टंगे थैले से 25 हजार रुपये पार किए
Mon, 26 Jun 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। पेट्रोल पंप पर डीजल ले रहे गांव महादिया निवासी शिवपाल की साइकिल पर टंगे थैले से चोरों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। घटना में एक युवती भी शामिल है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज खंगाल रही है।
शिवपाल के मुताबिक शुक्रवार को उसने कृषि कार्य के लिए बैंक से 25 हजार रुपये निकाले थे। रुपये थैले में रखकर वह साइकिल से माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग के पास पेट्रोल पंप पर डीजल खरीदने पहुंचा। इसी दौरान साइकिल पर टंगे थैले से किसी ने रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक की।
इसमें एक युवक साइकिल के पास जाकर खड़ा हो गया। उसकी आड़ में एक युवती ने थैले से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पेट्रोल पंप पर दोनों पैदल जाते दिख रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है पास में ही उन्होंने बाइक आदि खड़ी कर रखी होगी, जिससे वे लोग भाग गए। पुलिस ने शिवपाल की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।