{"_id":"5ed9335d8ebc3e905528ec46","slug":"cross-report-pilibhit-news-bly4081325137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीड़िता के पिता पर ही दर्ज कर ली छेड़छाड़ की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीड़िता के पिता पर ही दर्ज कर ली छेड़छाड़ की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। छेड़छाड़ करने वाले शोहदों की चप्पलों से पिटाई कर सबक सिखाने वाली किशोरी के पिता पर ही पुलिस ने भी एफआईआर कर ली है। शोहदे के परिवार की 17 वर्षीय किशोरी की ओर से दी गई तहरीर में छेड़छाड़ करने का आरोप लड़की के पिता पर लगा है। वहीं पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
थाना क्षेत्र की एक किशोरी से 23 मई को आम के बाग में छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस मामले में 25 मई को दी गई तहरीर पर सात दिन तक जांच कराई गई, फिर एक जून को लड़की के पिता की ओर से दी गई तहरीर के बाद शोहदे पर एफआईआर की गई थी। लड़की ने शोहदे को चप्पलों से पीटा था। इस मामले में अभी जांच शुरू भी नहीं हो सकी थी कि बुधवार रात पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता पर शोहदे की बहन की ओर से दी गई तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। पूर्व की एफआईआर में नामजद किए गए आरोपी के परिवार की किशोरी से आम के आग में ही तीन जून को छेड़छाड़ करने का आरोप पिता पर लगा है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर चंद घंटों के भीतर रिपोर्ट दर्ज करने के चलते अब पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों ओर से तहरीर देने वाली किशोरियां नाबालिग हैं। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि इस मामले में पहले एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। एक दिन पूर्व दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी तो उसकी भी एफआईआर दर्ज करा दी गई है। दोनों प्रकरणों की गहनता से जांच कराई जाएगी। इसमें सत्यता और निष्पक्षता के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कराएंगे।