फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crop safety

किसान सचेत रहें, फसलों पर हो सकता है टिड्डी दल का हमला

Tue, 26 May 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
crop safety
पीलीभीत। अमेरिकन फॉल आर्मी वर्म के बाद अब फसलों पर टिड्डी के हमले का खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर कृषि विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने टिड्डी दल के हमले की तत्काल सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन

कोरोना संकट में किसानों की मुसीबतें कम नहीं हो रही है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद अब टिड्डी दल के प्रदेश के कई जिलों में पहुंच गया है। फसलों पर टिड्डियों के हमले की आशंका जताई गई है। शासन स्तर से कृषि विभाग द्वारा इस बारे में अलर्ट जारी कर किया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के मुताबिक इस कीट का वयस्क हरे या पीले रंग का होता है। यह कीट भोजन की तलाश मेें एक ही रात में सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा झुंड में करते हैं। एक झुंड में लाखों की संख्या में कीट होते हैं। वह रास्ते में आने वाली किसी भी हरी वनस्पति (पत्तियों) को भोजन बना लेते हैं। टिड्डी के हमले के अलावा किसी भी समस्या के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के मोबाइल नंबर 9918342800 पर कॉल कर सकते हैं। ब्लॉकवार अधिकारियों के मोबाइल नंबरों की सूची भी जारी की है।
विज्ञापन

टिड्डी दल का प्रकोप होने पर किसान मुख्यालय पर , 7754925747, मरौरी मेें 9758431951, बरखेड़ा में 9720090690, बीसलपुर में 7533856897, ललौरीखेड़ा में 8279821210, अमरिया9411286092, बिलसंडा96900410663और पूरनपुर में 9412495975 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed