फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crocodile reached near hand pump and villagers tied with rope in pilibhit

Pilibhit News: तालाब से निकलकर गांव में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने मुंह में रस्सी फंसाकर हैंडपंप से बांधा

Sat, 02 Sep 2023 05:46 PM IST
pilibhit Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 05:46 PM IST
सार

बीसलपुर क्षेत्र में मगरमच्छ दहशत फैला रहा है। बीते दो दिनों में दो गांवों में मगरमच्छ देख गए। बृहस्पतिवार रात गांव गोवल में मगरमच्छ पहुंचा। उसे वन विभाग ने पकड़कर नदी में छोड़ा। दूसरे दिन गांव जसाईनगर के नजदीक मगरमच्छ देखा गया। 

विज्ञापन
crocodile reached near hand pump and villagers tied with rope in pilibhit
दो गांवों तक पहुंचे मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में नदी से निकलकर मगरमच्छ आबादी वाले इलाके तक पहुंच रहे हैं। गांव गोवल में बृहस्पतिवार रात एक मगरमच्छ घर के बाहर लगे हैंडपंप के पास देखा गया। ग्रामीणों ने उसके मुंह में रस्सी फंसाकर बांध दिया। बाद में पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को देवहा नदी में छोड़ दिया। 

विज्ञापन


गांव गोवल निवासी सत्यपाल यादव ने बताया कि उनके घर के दरवाजे पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप के पास बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे पड़ोस में स्थित तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ आ गया। लोगों ने वन विभाग की टीम के आने तक लकड़ी के पटले लगाकर मगरमच्छ को रोके रखा। डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

गोवल के बाद यहां निकला मगरमच्छ 

गांव गोवल के बाद अब शनिवार सुबह माला नदी से निकलकर एक मगरमच्छ गांव जसाईनगर में आबादी के पास पहुंच गया। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मगरमच्छ गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने खेत की चारों ओर से घेराबंदी कर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

इस पर वन विभाग के रेंजर रोहित जोशी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और फिर उसे दियोरिया के जंगल के बीच खन्नौत नदी में छोड़ दिया। रेंजर ने बताया कि मगरमच्छ पूर्ण वयस्क था। उसका वजन एक क्विंटल से ज्यादा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed