{"_id":"57b3588b4f1c1bd26e6eb875","slug":"crocodile-on-the-aged-the-bloody-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ ने वृद्ध पर हमला कर किया लहूलुहान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ ने वृद्ध पर हमला कर किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crocodile
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत की रखवाली को नाला पार कर रहा था वृद्ध
खेत की रखवाली को जा रहे वृद्ध पर मगरमच्छ से हमला कर घायल कर दिया। मगरमच्छ उनको पानी में खींचकर ले जाने लगा। साहस का परिचय देते हुए वृद्ध ने नदी से निकलकर बमुश्किल जान बचाई। गंभीर हालत में वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। गांव कटकवारा निवासी 65 वर्षीय इंद्र सिंह ने बताया कि शारदा नदी का बहाव दूसरी ओर सुतिया नाले से है। सुतिया नला के पार सोयाबीन की फसल की रखवाली करने को खेत पर जा रहा था। सुतिया नाले को पार करते समय नाले में मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और गहरे पानी में खींचने लगा। साहस का परिचय देकर मगरमच्छ से अपने को बचाकर बमुश्किल नाले से बाहर निकला। मगरमच्छ से उसका एक हाथ चबा डाला। इसके अलावा पीठ पर भी बार कर लहूलुहान किया। शोर सुनकर नाला के समीप पहुंचे लोगों ने वृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया।