फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile entered cow shelter, caught after four hours

Pilibhit News: गो-आश्रय स्थल में मगरमच्छ घुसा, चार घंटे बाद पकड़ा गया

Thu, 04 Apr 2024 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Crocodile entered cow shelter, caught after four hours
ग्राम खजुरिया पचपेड़ा में गौशाला में घुसा मगरमच्छ । स्रोत - ग्रामीण
बरखेड़ा। एक मगरमच्छ बुधवार रात करीब आठ बजे गांव खजुरिया पचपेड़ा के गो-आश्रय स्थल में घुस आया। ग्रामीणों और गो-आश्रय स्थल में मौजूद लोगों ने मगरमच्छ को देखा तो अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव खजुरिया पचपेड़ा के पास रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की लाइट में एक मगरमच्छ को सड़क पार करते देखा। देखते ही देखते मगरमच्छ गो-आश्रय स्थल में घुस गया। सूचना प्रधान राजेंद्र कुमार को दी गई। मगरमच्छ के गो-आश्रय स्थल में घुसने का पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने करीब चार घंटे बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद गो-आश्रय स्थल कर्मियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed