फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crocodile came to field

गन्ने के खेत में पहुंचा मगरमच्छ

Mon, 10 May 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
crocodile came to field
बरखेड़ा। नदी से निकलकर एक मगरमच्छ गांव परेवा अनूप के समीप गन्ने के खेत में पहुंच गया। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को खन्नौत नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव परेवा अनूप निवासी पोथीराम ने गन्ने के खेत की दो दिन पूर्व सिंचाई की थी। रविवार सुबह 11 बजे पोथीराम का पुत्र रमेश अपने कुछ साथियों के साथ गन्ने की फसल देखने गए। रमेश खेत में घुसकर फसल देख ही रहा था कि इस बीच उनकी नजर खेत में घुसे मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ देख रमेश के मुंह से चीख निकल गई और सभी गांव की ओर भाग खड़े हुए। रमेश ने खेत में मगरमच्छ होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी प्रभाग के वनकर्मियों को दी। सूचना के बाद सामाजिक वानिकी प्रभाग के वन दरोगा सुरेशपाल वर्मा, इकबाल, तौलेराम, रामऔतार मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों को मगरमच्छ को काबू में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 20 मिनट के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के दौरान खेत में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ अमेड़ी नदी से आ गया था, जो यहां से करीब आधा किमी दूरी पर है। वन दरोगा ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ खन्नौत नदी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed