{"_id":"5fa999718ebc3e9bcf5c76a4","slug":"criminal-arrest-pilibhit-news-bly4264324180","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेली गांव में पकड़ा गया नकली शराब का धंधा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेली गांव में पकड़ा गया नकली शराब का धंधा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। दिवाली नजदीक आते ही नकली शराब का धंधा करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। एक शिकायत पर आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को करेली गांव में छापा मारकर दो तस्करों को धर दबोचा। एक तस्कर पुलिस मौके से फरार हो गया। तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनके पास से नकली शराब और ढक्कन बरामद हुए। यह तस्कर नकली शराब को देसी शराब के खाली पौवों में भरकर सप्लाई किया करते थे।
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि करेली गांव के एक मकान में नकली शराब बनाई जा रही है। इसकी सप्लाई जनपद के अलावा आसपास के जिलों में भी की जाती है। आबकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष बिलसंडा विरजाराम ,करेली पुलिस चौकी इंचार्ज अजय शर्मा टीम के साथ सोमवार को दबिश देने पहुंचे। मकान में घुसते ही दो तस्करों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया। मौके से 95 लीटर नकली शराब, 129 सादा पौवे, 29 रंगीन पौवे समेत नकली ढक्कन बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बनाई गई नकली शराब को देसी शराब के खाली पौवे में भरकर क्यूआर कोड लगाकर बेचा करते थे। घर से ही इसकी बिक्री देसी शराब के दाम पर की जाती थी। इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि मामले में करेली गांव निवासी सुरेश मौर्या, रामलखन और पवित्र पर आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी सुरेश और रामलखन का मंगलवार को चालान किया जाएगा।
एक साल पहले भी पकड़ी गई थी नकली शराब
एक साल पहले बरखेड़ा में भी नकली शराब पकड़ी गई थी। होली पर शराब की बिक्री अधिक होती है। ऐसे में पर्व से पहले नकली शराब बनाकर अंग्रेजी शराब की बोतल में भरकर बेचने की योजना थी। आबकारी टीम ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा था। चर्चा यह भी रही थी कि यह नकली शराब मुख्यालय की एक लाइसेंसी दुकान पर भी सप्लाई होनी थी। इसके अलावा गजरौला और पूरनपुर में भी देसी शराब की दुकानों पर शराब में मिलावट पकड़ी गई थी।