{"_id":"5f889f218ebc3e9b7638aed1","slug":"criminal-arrest-pilibhit-news-bly423525293","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बाइक चोर, छह बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बाइक चोर, छह बाइक बरामद
विज्ञापन
बरामद बाइकों के साथ पुलिस टीम और आरोपी चोर।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को पकड़कर उनसे चोरी की छह बाइक बरामद कर लीं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। चोरी की बाइक बरामद होने की जानकारी पर कई लोग अपनी खोई बाइक पहचानने कोतवाली पहुंचे।
पुलिस टीम ने गांव बंजरिया के समीप छापा मारकर चोरी की छह बाइक बरामद कीं। इस मामले में सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी जितेंद्र उर्फ ज्योति, गांव हरीपुर किशनपुर निवासी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सभी बाइक शाहजहांपुर से चोरी की गई हैं। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को चालान कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक (अपराध) हरीशंकर वर्मा ने बताया कि जितेंद्र उर्फ ज्योति पर पूरनपुर, सुनगढ़ी और उत्तराखंड के सितारगंज थाने में बाइक चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर की रिपोर्ट दर्ज हैं, जबकि हरविंदर सिंह पर सेहरामऊ उत्तरी और पूरनपुर कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं। संवाद