फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth's death in suspicious circumstances, police involved in investigation

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jun 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 07 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
दस दिन पहले ससुरालियों की मारपीट में घायल हुए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव अपने ही कमरे में पड़ा मिला। परिवारीजनों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी बुद्धसेन (30) पुत्र सीताराम मजदूरी करते थे। मंगलवार देर शाम खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया। दूसरे दिन बुधवार सुबह काफी समय होने के बाद भी युवक के बाहर न आने पर परिवार वाले उसको जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। जहां उसका शव अपने ही कमरे में पड़ा हुआ था। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। इसकी सूचना परिवारीजनों से मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर परिवार वालों ने बताया कि 28 मई को मृतक का अपने ससुरालियों से विवाद हुआ था। जिसमें ससुरालियों ने उससे मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद से उसकी पत्नी सीमा देवी अपने मायके रह रही है। मारपीट के दौरान आई चोटों से मौत हुई या अन्य कारणों से। इसको लेकर परिवारीजन असमंजस में दिखे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि पिता सीताराम की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी तरह का आरोप या कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed