{"_id":"56e2fc684f1c1b4e198b4581","slug":"youth-in-mysterious-circumstances-caused-by-hanging-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":" संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी, भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सैदपुर निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घरवालों ने उसके ससुराल के तीन सदस्यों पर फांसी लगाकर मार डालने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सैदपुर निवासी कोमिल प्रसाद ने बताया कि उनके पुत्र सुनील कुमार की शादी शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती से नौ वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी मायके अधिक रहती थी। पुत्र सुनील कुमार इसका विरोध करता था, लेकिन पत्नी नहीं मानती है। शुक्रवार को घर पर एक कार्यक्रम होने के कारण पुत्र की सास, साला और बहू घर आई थीं। आरोप है कि तीनों आरोपी पुत्र को दूसरे मकान पर बुला ले गए और वहां साड़ी के फंदे से उसका गला घोटने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। हालत गंभीर होने पर घरवालों ने सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पत्नी ससुराल में ही रहती है। गुरुवार को युवक की सास और देवर उसकी पत्नी को लेने गए थे। जहां पर सुनील और उसके परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसकी एनसीआर भी थाने पर दर्ज है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुनील द्वारा खुद आत्महत्या करने का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
पीलीभीत। कोतवाली दियोरिया के गांव लक्ष्मनपुर निवासी रविंद्र कुमार के 22 वर्षीय पुत्र सोनू ने घर के अंदर साड़ी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर वालों का कहना है कि सोनू ने नशे की हालत में फांसी लगाई।
गांव लक्ष्मीपुर निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनका पुत्र सोनू शराब का लती था। शुक्रवार सुबह वह मजदूरी करने चले गए। सोनू की पत्नी खुशबू और उसकी मां गांव में किसी काम से गईं थी। तभी करीब 11 बजे सोनू ने गले में साड़ी का फंदा डाल लिया और बढ़ेर से लटकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी और मां जब लौटीं तो उसका शव बढ़ेर से लटक रहा था। उन्होंने घर में सोनू का किसी से विवाद होने की बात से इन्कार किया है। उनका कहना है कि पुत्र ने शराब के नशे में आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के दो साल की एक पुत्री है।