फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Workshop and two houses Thousands have taken to the goods

वर्कशाप और दो घरों से ले गए हजारों का सामान

Tue, 11 Aug 2015 11:02 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 11 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन

सोमवार की रात नकब लगाकर चोरों ने गांव धनेगा निवासी नवाब के घर पंद्रह हजार रुपये की नगदी समेत हजारों रुपये के जेवरात और कपड़े आदि चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने नगर में एक वर्कशाप के ताले तोड़कर अल्टीनटर, टूल वाक्स आदि जबकि गांव जोगराजपुर में प्रमोद कुमार के लोहिया आवास से सौर ऊर्जा का पैनल चोरी  कर लिया। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एक ही रात में शहर के तीन स्थानों से हुई चोरी तथा पुलिस द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज न करने से शहरवासियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

गांव बसंतपुर नौनेर निवासी रंजीत सिंह की नगर में पीलीभीत रोड पर वर्कशाप है। चोरों ने रात वर्कशाप के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी रंजीत सिंह के मंगलवार को सुबह वर्कशाप पर पहुंचने पर हुई। रंजीत सिंह ने बताया कि चोर उसकी दुकान से अल्टीनेटर, टूल बाक्स, लोहा आदि हजारों का सामान चुरा ले गए। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। व्यापारी नेता हाजी लाडले ने बताया कि वर्कशाप स्वामी ने आरोपी चोर को चीनी मिल के समीप पकड़कर पुलिस को बुलाया भी। आरोप है कि पुलिस के मौके पर न पहुंचने पर आरोपी भाग गया। व्यापारी नेता ने चोरी की घटना पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

जोगराजपुर। सेहरामऊ उत्तरी के गांव धनेगा निवासी नवाब के घर रात चोरों ने नकब लगाकर घटना का अंजाम दिया। नवाब ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह आंख खुलने पर हुई। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात को घर की छत पर सोए  थे। चोर उसके घर से पांच हजार रुपये, कपड़े, ढ़ाई सौ ग्राम चांदी के जेवरात, उसकी पुत्री गुड्डी के बक्सा से दस हजार रुपये की नगदी, सोने के एक तोला के बुंदा आदि सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी पर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके अलावा जोगराजपुर निवासी प्रमोद कुमार के लोहिया आवास में लगी सौर ऊर्जा का पैनल चोर चुरा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed