फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women with college degrees removed Capture

महिला डिग्री कॉलेज से कब्जा हटाया

Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
Women with college degrees removed Capture
अ‌िततिक्रमण्‍ा ढहाया
रामलुभाई साहनी राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की जमीन पर कब्जा कर कॉलोनाइजर ने दीवार बनाकर प्लाटिंग शुरू कर दी थी। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम ने जेसीबी से बाउंड्री गिरवा दी। इस जमीन पर पूर्व भी कॉलोनाइजर द्वारा कब्जा किया गया था जिसे तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट जेपी शर्मा ने हटवाया था।
विज्ञापन

शहर में एसपी आवास के निकट बने राजकीय महिला डिग्री के खेल मैदान की जमीन कालेज के उत्तर की ओर पड़ी है। इस जमीन पर कॉलोनाइजर मधुबन कॉलोनी निवासी केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार के पुत्र नितिन अग्रवाल ने कब्जा कर लिया था। शिकायत पर करीब आठ माह पूर्व तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट जेपी शर्मा ने जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाया था साथ ही सीमेंट के पिलर लगवाकर तूदाबंदी भी करा दी थी। उनके स्थानांतरण के बाद कॉलोनाइजर ने करीब 350 वर्ग जमीन पर फिर कब्जा कर बाउंड्री बना दी। इतना ही नहीं जमीन पर प्लाट भी काट दिए गए। जमीन पर कब्जे की शिकायत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र वाजपेई ने डीएम से की। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को एसडीएम सदर जेपी चौहान, तहसीलदार विमल शुक्ला राजस्व टीम और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैमाइश के बाद कब्जाई जमीन को चिन्हित किया। इसके बाद बनाई गई दीवार को जेसीबी से गिरवा दिया। इस बाबत जानकारी करने पर एएबी इंफ्रासोल्यूशन के प्रबंधक नितिन अग्रवाल ने बताया कि जमीन उन्होंने खरीदी है। इसका मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा है लेकिन प्रशासन ने उनका पक्ष सुने बिना ही एकतरफा कार्रवाई की, जो गलत है।
विज्ञापन

0000
कॉलोनाइजर ने प्रशासन द्वारा पूर्व में खाली कराई गई जमीन पर फिर कब्जा कर लिया था। कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।- जेपी चौहान, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed