{"_id":"58efbe5c4f1c1b6137cf8e20","slug":"women-s-exhibition-of-removal-of-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा।
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
शराब पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
- रमनगरा चौकी पर लगाया कच्ची के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप
देशी शराब की दुकान को हटवाने की मांग पर रमनगरा में महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पहले एकजुट होकर दुकान को बंद कराया। इसके बाद चौकी रमनगरा पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। कच्ची शराब के कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप भी पुलिस पर लगाया गया। बाद में पुलिस के कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाने पर महिलाएं शांत हुई।
बृहस्पतिवार सुबह रमनगरा क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं एकत्र होकर देशी शराब की दुकान पर पहुंच गई। जिसके बाद विरोध जताते हुए दुकान को बंद करवा दिया। यहां प्रदर्शन करने के बाद महिलाएं रमनगरा चौकी आ गई। जहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। क्षेत्र में तेजी से पनप रहे कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इसको लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों कल्पना विश्वास, अर्चना मंडल, दीप्ति विश्वास, रूपा, रितिका, शोभा, सुनीता देवी, अंजना, रीता मोध्री, एकादशी, गीता, सरोता आदि हैं।