फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women on the road to remove liquor shops

शराब की दुकान हटाने को सड़क पर उतरीं महिलाएं 

Fri, 14 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 14 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women on the road to remove liquor shops
शराब की दुकान हटाने को सड़क पर उतरीं महिलाएं
 मंदिर के निकट शराब की दुकान के विरोध में एकत्र हुई मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और डंडों से बंद शराब की दुकान के शटर को काफी देर तक खटखटाती रहीं। हंगामा की सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाली निरीक्षक ने शराब की दुकान हटवाने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया। मोहल्ला कायस्थान जायसवाल कालोनी में मां काली के मंदिर के समीप शराब और मीट की दुकानें हैं। शराब की दुकान के विरोध में शुक्रवार को एकत्र हुई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाएं बंद दुकान के शटर खटखटा रही थीं। हंगाम की सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर ने आक्रोशित महिलाओं को समझाने की कोशिश की। महिलाओं का कहना था कि शराब की दुकान मंदिर के समीप है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं खासतौर पर महिलाओं को भारी असुविधा होती है। दुकान के आसपास खड़े शराबी महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। इसे अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कई बार दुकान को हटवाने की मांग की गई, लेकिन दुकान नहीं हटवाई गई। दुकान न हटने पर अब उग्र आंदोलन होगा। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र कृष्ण बहादुर ने महिलाओं को दुकान हटवाने का आश्वासन देकर शांत किया। उन्होंने बताया कि दुकान को हटवाने की संस्तुति कर शीघ्र ही रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजी जाएगी। हंगामा करने वालों में भाजपा नेता त्रिभुवन शर्मा, जगन्नाथ, रामकृष्ण, रामपाल गंगवार, छोटे, सुमेर, मातादीन, राकेश, राजकुमार, गुड्डी मिश्रा, शकुंतला, पुष्पा देवी, निर्मला, प्रमोद आदि रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed