फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women missing, including a million bucks

एक लाख रुपये समेत महिला लापता

Sat, 21 Mar 2015 08:28 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 21 Mar 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
Women missing, including a million bucks
पति को एक लाख रुपये की नकदी देने आ रही महिला रास्ते में रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। पति की ओर से पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी नरेश कुमार रेलवे स्टेशन के वाणिज्य सेक्शन में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। जबकि नरेश की पत्नी मीना जमुनिया खासपुर में  बतौर पंचायत सफाई कर्मी कार्य करती है। नरेश ने बताया कि शुक्रवार को उसने पत्नी मीना से बैंक में जमा धनराशि में से एक लाख रुपये लेकर पीलीभीत आने को कहा था। उसने मीना से छतरी चौराहे पर मिलने की बात कही।
नरेश ने बताया कि मीना न्यूरिया की बैंक से एक लाख रुपये निकालने के बाद पड़ोस के ही रिश्ते के भतीजे के साथ पीलीभीत के लिए चली। चूंकि भतीजा दवा लेने आ रहा था, इसीलिए वह गौहनिया चौराहा पर उतर गया। उसने बताया कि जब मीना काफी देर तक छतरी चौराहा पर नहीं पहुंची तो उसने मोबाइल फोन पर संपर्क किया। फोन कॉल रिसीव नहीं किया गया। करीब सात बजे के आसपास मीना का फोन स्विचआफ हो गया।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका के चलते नरेश ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर शनिवार शाम तक भी महिला का सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में एसओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि महिला की लोकेशन मिल चुकी है, लेकिन परिवार वालों ने सूचना के बाद भी संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed