फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women leaders will Warntshuda property attached

वारंटशुदा महिला प्रधानों की होगी संपत्ति कुर्क

Fri, 03 Jul 2015 10:36 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Fri, 03 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी सेवा केंद्र के निर्माण में घपलेबाजी के चलते तहसील क्षेत्र के फंसे 34 प्रधानों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन प्रधानों में शामिल 20 पुरुष प्रधानों की गिरफ्तारी को तहसील प्रशासन जहां प्रयास कर रहा है वहीं 14 महिला प्रधानों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी चल रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से मामले में फंसे प्रधानों में रोष है।
विज्ञापन

राजीव गांधी सेवा केंद्रों की धनराशि गबन करने के आरोप में डीएम ओएन सिंह ने सीडीओ की संस्तुति पर पिछले माह इस तहसील क्षेत्र के 34 ग्राम प्रधानों की आरसी जारी कर दी थी, जो तहसील कार्यालय में आ चुकी है। तहसीलदार ने नोटिस जारी करने के बाद इन सभी ग्राम  प्रधानों के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। नायब तहसीलदार एमआर थारू ने बताया कि तहसील परिसर में महिला हवालात नही है, इसलिए महिला प्रधानों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा बल्कि उनकी चल और अचल संपत्ति की कुर्की कर गबन की धनराशि प्राप्त की जाएगी। पुुरूष प्रधानों को गिरफ्तार कर उन्हें राजस्व हवालात में बंदी बनाया जाएगा।  कुर्की करने के क्रम में वारंटशुदा महिला ग्राम प्रधानों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। तहसीलदार के इस निर्णय से संबंधित ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed