फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women come in procession clashed with bike riders

बारात में आई महिलाओं से भिड़ गए बाइक सवार

Tue, 22 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 22 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Women come in procession clashed with bike riders
बारात में आई महिलाओं से भिड़ गए बाइक सवार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
बारात समारोह में शामिल होने आई महिलाओं से मामूली सी बात पर बाइक सवार दो युवक भिड़ गए। नशे की हालत में गाली गलौज शुरू कर दी। महिलाओं के  शांत होने पर अभद्रता पर उतारू होने लगे। बाद में बारातियों की भीड़ बढ़ने पर आरोपी खिसक लिए। पुलिस ने तलाशने की कोशिश भी की, लेकिन कोई मिल नहीं सका। 
विज्ञापन

मामला सोमवार रात नौ बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी मंडी रोड पर एक बारात में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर व्यापारी का परिवार आया था। कार से महिलाएं उतर रहीं थी। इस बीच पीछे से आ रही बाइक को रुकने के लिए इशारा किया गया। सिर्फ इतनी सी बात नशे में धुत बाइक सवारों को बुरी लग गई। उन्होंने महिलाओं से ही झगड़ा शुरू कर दिया। पहले महिलाओं ने भी बाइक वालों को सुनाई, लेकिन गाली गलौच करने पर महिलाएं शांत हो गई। यह देख बाइक सवार और हंगामा करने लगे। शोर सुनकर अन्य बाराती भी आ गए। जिस पर बाइक सवार भाग लिए। इस बीच पास से गुजर रहे एक बाइक सवार पुलिसकर्मी से शिकायत की। पुलिसकर्मी ने आरोपियों को आसपास तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिल सका। इधर नकटादाना चौराहा, गांधी स्टेडियम रोड पर भी बारात में आए युवक खुलेआम सड़कों पर जाम छलकाते रहे। जिससे राहगीरों को काफी सुविधा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed